रफी:
कैसे जीते हैं भला, हम से सीखो ये अदा - 2
ऐसे क्यों जिन्दा हैं लोग, जै शर्मिन्दा हैं लोग
दिल पे सहकर सितम के तीर भी
पहनकर पाँव में जंजीर भी
रक्स किया जाता है
आ बता देंगे तुझे कैसे जिया जाता है - 2
डर से खामोश है जो कैसा बेफीर है वो
हाँ वो इंसान नहीं, एक तस्वीर है वो
शोटगन सिन्हा:
तो वाफ्ता-ए-खुदा, जिससे डरता है अपन
और इस गरीबी में, बड़ी मौज करता है अपन
रफी:
परेशान लाख सही, गुल नहीं खाक सही
जिन्दगी है लाजवाब, ये वो बेवा है जनाब
खूबसूरत है जो दुल्हन से भी
दोस्त तो दोस्त है दुश्मन से भी
प्यार किया जाता है
आ बता देंगे तुझे कैसे जिया जाता है - 2
चीज इस गम से बड़ी, इस जमाने में नहीं
जो मजा रोने में है, मुस्कुराने में नहीं
सिन्हा:
इसलिये तो भाई, रुखी-सूखी जो मिले पेट भरने के लिये
और काफी दो गज है जमीन, जीने मरने के लिये
रफी:
कैसे नादान है वो, गम से अंजान है जो
रंज ना होता अगर, क्या खुशी की थी कदर
दर्द खुद है मसीहा दोस्तों, दर्द से भी दवा का दोस्तों
काम लिया जाता है
आ बता देंगे तुझे कैसे जिया जाता है - 2
लता:
चैन महलों की नहीं, रंग रलियों में मुझे
दे दो थोड़ी सी जगह अपनी गलियों में मुझे
झूम कर नचने दो, आज मस्ती में जरा
ले चलो साथ मुझे अपनी बस्ती में जरा
बना हो सोने का भी, पिंजरा है पंजरा जी
पैसा किस काम का है, धोका बस नाम का है
रोकले जो लबों पे गीत को, अपने हाथों से ऐसी रीत को
तोड़ दिया जाता है
मैने भी सीख लिया कैसे जिया जाता है
रफी:
आ बता देंगे तुझे कैसे जिया जाता है - 2
सिन्हा:
आ बता देंगे तुझे कैसे जिया जाता है - 2
सभी:
आ बता देंगे तुझे कैसे जिया जाता है - 3 |