आ गये दिल में तुम मेरी महफिल में तुम
बच के नजरों से मेरी कहाँ जाओगे
आये मिलने के दिन फूल खिलने के दिन
हम पुकारेंगे और तुम चले आओगे
तेरी खातिर यहाँ मुझको आना पड़ा
गीत गाया हुआ फिर से गाना पड़ा
देख ले है मुहब्बत में इतना असर
मिल गयी फिर हमारी तुम्हारी नजर
जिन्दगी है जवान अब जुदाई कहाँ
जिस जगह जाओगे तुम हमें पाओगे
आ गये दिल में तुम
|