आजा ओ आजा
के मेरे दिल ने तड़प के जब नाम तेरा पुकारा - 2
कहाँ से ना जाने चला आया
ये मौसम प्यारा प्यारा
मेरे दिल ने तड़प के जब नाम तेरा पुकारा - 2
आजा ओ आजा
तेरे रस्ते पे मैं
आँखें बिछाये बैठा हूँ
तेरे इंतजार की मैं
दुनिया सजाये बैठा हूँ - 2
देखे तेरी नजरों को भाये
ना भाये ये नजारा
मेरे दिल ने तड़प के जब नाम तेरा पुकारा - 2
तेरा मेरा प्यार एक
राज ही रहता तो अच्छा था
सोज ना बनता ये
साज ही रहता तो अच्छा था - 2
जाने क्या होगा जब होगा
ये मिलन हमारा
मेरे दिल ने तड़प के जब नाम तेरा पुकारा - 2
धड़क रहा है दिल
दिल को मैं कैसे समझाऊँ
तुझसे मिलूँ या
मिले बिन यहाँ से चला जाऊँ - 2
ऐसा ना हो तू ये दिल तोड़े
जमाना हंसे सारा
मेरे दिल ने तड़प के जब नाम तेरा पुकारा - 2
कहाँ से ना जाने चला आया
ये मौसम प्यारा प्यारा
मेरे दिल ने तड़प के जब नाम तेरा पुकारा - 2
आजा ओ आजा - 2 |