आ जा री चाँदनी
आ जा री चाँदनी हमारी गली चाँद लेके आ जा
हमने नैन बिछाये
आ जा
बैठे लगन लगाये
आ जा
अब तो रहा ना जाये
आ जा
जब जब मौसम ले अंगड़ाई - 2
बिजली चमकी बदली छाई - 2
राम ही जाने क्या है बात नींद ना आये सारी रात
आ जा री चाँदनी
हमको पल-छिन साँझ-सकारे - 2
छुप-छुप जाने कौन पुकारे - 2
कर के सपनों में पहचान ऐसे ना आया बेइमान
आ जा री चाँदनी
इक रुत आये इक रुत जाये - 2
बाली उमर बड़ा दुख पाये - 2
ना हमको नींद ना उनको चैन नागिन बन गयी काली रैन
आ जा री चाँदनी |