वफा की लाज रह जायेगी आजा तेरे आने से ए ए ए ए ए
मोहब्बत की नजर नीची ना हो जाये जमाने से
आ जान-ए-वफा आ - 2
कहते हैं किसे प्यार जमाने को दिखा दे
दुनिया की नजर इश्क के कदमों पे झुका दे
कदमों पे झुका दे
आ जान-ए-वफा आ - 2
आजा ये मेरा नाज उठाना ही पड़ेगा
जब प्यार किया है तो निभाना ही पड़ेगा
आ दिल के लिये जान की बाजी भी लगा दे
दुनिया की नजर इश्क के कदमों पे झुका दे
कदमों पे झुका दे
आ जान-ए-वफा आ - 2
आ प्यार के तुफान में लहरा के चला आ
हर कैद को हर रस्म को ठुकरा के चला आ
आशिक है तो हर चीज मोहब्बत पे लुटा दे
दुनिया की नजर इश्क के कदमों पे झुका दे
कदमों पे झुका दे
आ जान-ए-वफा आ - 2
दीवाना मोहब्बत के कही डर के रुका है
दरबार में शाहों के कभी इश्क झुका है
खुद इशक के दरबार में शाहों को झुका दे
आ जान-ए-वफा आ
शाहों को झुका दे - 2
आ जान-ए-वफा आ |