आ जाओ आ जाओ नागराजा तुम आ जाओ - 2
हजारों फन फनफकारें आओ भरते हुंकारें
कंठ शंकर का छोड़ो रे
आज विष्णु को जगा दो गगन पाताल हिला दो
आजा प्रलय मचा दो रे
आ जाओ आ जाओ नागराजा
कालरूप विक्राल रू भूचाल मचाते आओ
तक्षक हो तुम रक्षक हो तुम अक्षक बन के दिखाओ - 2
जहर से जहर मरेगा ना पापी कोई बचेगा
करे सो भरेगा रे
बनो तुम विष की ज्वाला हो दुर्जन का मुंह काला
सज्जन का रक्षक करो रे
आ जाओ आ जाओ नागराजा
तुम अनंत डोले डिग दिगंत हर साँस में इक तूफान है
तुम भुजंग चले मौत संग तुम जहाँ हो जीत वहा है
फरेबी दृष्टि दरिंदे बढ़ाकर अपने पंजे
हमको निगलने खड़े
सत्य की जीत करा दो धरम का दीप जला दो
धरती का बोझ हटा दो
आ जाओ आ जाओ नागराजा |