(आ के अब आता नहीं दिल को करार) - 2
राह तकते थक गया है इंतजार
आ के अब आता नहीं दिल को करार
इस कदर बेचैन है दुनिया मेरी
दिल की हर धड़कन में है आ है तेरी
आरजूएं हो रही हैं बेकरार
आ के अब आता नहीं दिल को करार
(दिल सदायें दे रहा है तू कहाँ) - 2
मुन्तजिर हैं चाँद तारे आसमाँ
ये हवायें ये फिजायें ये बहार
आ के अब आता नहीं दिल को करार
आस तेरे वो हसीं रातें गयी
प्यार की रंगीन मुलाकातें गयी
रह गया है दर्द दिल की यादगार
आ के अब आता नहीं दिल को करार |