आ लग जा गले दिलरुबा - 2
कहाँ रूठ के चली ओ गुलाब की कली
तेरे कदमो में दिल है मेरा आ...
लग जा गले दिलरुबा
ओ शोला-बदन ओ जोहराजबीं
तुम गुस्से में लगती हो और हसीं
बैठा हूँ जिगर को थामे हुए
मुझपे ना गिरे ये बिजली कहीं
इतना ना सितम करना
देखिये दिल है नाजुक मेरा आ...
लग जा गले दिलरुबा
कहाँ रूठ के चली ओ गुलाब की कली
तेरे कदमो में दिल है मेरा आ...
लग जा गले दिलरुबा
इतराते ना चल बलखाते ना चल - 2
आँचल को हवा में उड़ते चल - 2
बन जायेगा कोई अफसाना
दिल को मेरे तड़पते ना चल
क्या कहने नजाकत के
मैं तो पहली नजर में लुटा आ...
लग जा गले दिलरुबा
आ लग जा गले दिलरुबा
कहाँ रूठ के चली ओ गुलाब की कली
तेरे कदमों में दिल है मेरा आ...
लग जा गले दिलरुबा
ना इश्क हमें है दुनिया से
ना प्यार हमें है दौलत से
हमको तो मोहब्बत है जालिम
तेरी भोली भाली सूरत से
पलको पे बिठा लूंगा
सीने में छुपा लूंगा
मैं हूँ कबसे दीवाना तेरा आ...
लग जा गले दिलरुबा
आ लग जा गले दिलरुबा
कहाँ रूठ के चली ओ गुलाब की कली
तेरे कदमों में दिल है मेरा आ...
लग जा गले दिलरुबा |