तेरे दिल में मैं अपने अरमान रख दूँ
आ मेरी जान में तुझ में अपनी जान रख दूँ
आँखे ही तेरी, क्यों खाली खाली
बाटे कहा गयी वो प्यार वाली
तेरे होठों पे अपनी मुस्कान रख दूँ
आँसू तेरे निकले दिल मेरा रोये
चोट लगे तुझ को तो दर्द मुझे होए
तेरे जख्मों पे अपनी जुबाँ रख दूँ
सैया ये बैया जरा थाम ले तू
मुँह से किसी चीज का नाम ले तू
तेरे कदमों में सारा जहाँ रख दूँ |