आ तेरी तस्वीर बना लूँ
मैं अपनी तकदीर बना लूँ
दिल के कोरे कागज पर
उल्फत की लकीर बना लूँ
आ तेरी तस्वीर बना लूँ ...
रंग हमारे तेरी जवानी
बन जाये एक प्रेम कहानी
दूर किसी को लेने जा के
सुन लूँ और सुना लूँ
आ तेरी तस्वीर बना लूँ ...
बाल हैं बादल जैसे काले
सागर से नैना मतवाले
तेरे गुलाबी गालों से
जी करता है रंग चुरा लूँ
आ तेरी तस्वीर बना लूँ ... |