(आफरीं तेरा चेहरा
आफरीं तेरी आँखें
आफरीं तेरा मंजर
आफरीं तेरी बातें
तेरा प्यार पाना है, चाहे जो हो
प्यार ये निभाना है, चाहे जो हो
तेरा प्यार पाना है, चाहे जो हो) - 2
तेरी तमन्ना है
तेरा बसेरा है
दिल के आशियाने में
मौसम के आने में
मौसम के जाने में
तू हर फसाने में
मेरी रूह तलक तू समायी है
मेरी इश्क ये गहरायी है
महसूस करू तुझे हर लम्हा
मेरे एहसासों पे तू छायी है
आफरीं तेरा चेहरा
आफरीं तेरी आँखें
आफरीं तेरा मंजर
आफरीं तेरी बातें
तेरा प्यार पाना है, चाहे जो हो
प्यार ये निभाना है, चाहे जो हो
तेरी ही अरमाँ है
मेरी दुआओं की
हर अजमाइश में
तेरी ही बेचैनी
दिन रात बहती है
सांसों की ख्वाहिश में
बेताबी का वो आलम है
तेरे दर्द में ही चैन आता है
तेरा चैन बड़ा बेदर्दी है
वो देके सुकूँ तड़पाता है
आफरीं तेरी आँखें
आफरीं तेरा मंजर
आफरीं तेरी बातें
तेरा प्यार पाना है, चाहे जो हो
प्यार ये निभाना है, चाहे जो हो
तेरा प्यार पाना है, चाहे जो हो
चाहे जो हो... |