आग लगी दिल में वो प्यारी
गाने लगीं उमंगें सारी
जगा के मुझे सोती हैं रातें
दिल जाने क्या क्या करता है बातें
लहरा के मस्तियों में उठीं बरसातें
आँखों से एक नशा है तारी
आग लगी दिल में वो प्यारी
गाने लगीं उमंगें सारी
मोहब्बत की दुनिया बसा ले
अब कोई मुझ को अपना बना ले
मुझे जवानियों की फिजा में उड़ा ले
तारे हंसें करें गुलकारी
आग लगी दिल में वो प्यारी
गाने लगी उमंगें सारी |