दुश्मनों ने तो दुश्मनी की है दोस्तों ने क्या कमी की है
(ऐसा भी देखो वक्त जीवन में आता है - 2
अच्छा खासा दोस्त भी दुश्मन बन जाता है - 2) - 2
लगी दोस्ती को किसकी नजर बदल जायेगा तू नहीं थी खबर - 2
ना कसमें रहीं ना वादे रहे
ना संग मरने के वो इरादे रहे
दौलत ही को जब सब कुछ समझा जाता है - 2 तो
अच्छा खासा दोस्त भी दुश्मन बन जाता है - 2
तेरी आँखों में अब वो प्यार नहीं जो यारी ना समझे वो यार नहीं
ये दौलत किस काम की यारी है बस नाम की
यार मेरे पछतायेगा जो होगा देखा जायेगा जो होगा देखा जायेगा
सच्चाई की राह जब कोई अपनाता है - 2 तो
अच्छा खासा दोस्त भी दुश्मन बन जाता है - 2
ऐसा भी देखो वक्त जीवन में आता है - 2
अच्छा खासा दोस्त भी दुश्मन बन जाता है - 2 |