ऐसी हसीं चाँदनी पहले कभी ना थी - 2
(शामिल है इसमे आपके) - 2 चेहरे का नूर भी
ऐसी हसीं चाँदनी ...
जुल्फें हैं या घटाओं की परछाईयाँ सी - 2
आँखों में नीली झील की गहराईयाँ सी
लब हैं कली गुलाब की रूप चम्पई - 2
ऐसी हसीं चाँदनी ...
कीजे मेरा ख्याल अजी कुछ तो सोचिये - 2
अपनी निगाह अपने तबस्सुम को रोकिये
हद से गुजरती जाये है दीवानगी मेरी - 2
ऐसी हसीं चाँदनी ...
तनहाईयों का प्यार से दामन सजईये - 2
तड़पा लिया सता लिया अब आ भी जाईये
कब से इंतजार में बाहें खुली हुई - 2
ऐसी हसीं चाँदनी ... |