अपना बन्ना फूल गुलाबी
बन्नो चम्पे की कलि
अपना बन्ना फूल गुलाबी
बन्नो चम्पे की कलि
इनकी मन हर जोड़ी लागे
कितनी भली
इनकी मन हर जोड़ी लागे
कितनी भली
अपना बन्ना फूल गुलाबी
बन्नो चम्पे की कलि
बहना के घर में
ये पहली खुशी हैं
बहना के घर में
ये पहली खुशी हैं
पहली खुशी बड़ी देर से मिली हैं
बड़ी देर से मिली हैं
सपना पूरा हुआ
मन की आशा फली
इनकी मन हर जोड़ी लागे
कितनी भली
अपना बन्ना फूल गुलाबी
बन्नो चम्पे की कलि
दिन रंग भरे आयेंगे
होगी हर रात दिवाली
दिन रंग भरे आयेंगे
होगी हर रात दिवाली
संग लेके चले अपने घर
अब दीया जलाने वाली
नित दीया जलाने वाली
प्यारे भईया ने पायी दुल्हन
सांचे में ढली
इनकी मन हर जोड़ी लागे
कितनी भली
अपना बन्ना फूल गुलाबी
बन्नो चम्पे की कलि
अपना बन्ना फूल गुलाबी
बन्नो चम्पे की कलि |