ला ला लाई लाई लाई लाई लाई लाई लाई लाई लाई
बात कहने को तो पुरानी है - 2
जैक एण्ड बात कहने को तो पुरानी है - 2
बात कहने को तो पुरानी है
जैक एण्ड जिल की एक कहानी है - 2
भूरी आँखों का एक लड़का था नीली आँखों की एक लड़की थी - 2
पहले दिन ही मिले थे जब दोनों एक चिंगारी जैसे भड़की थी
नाम इसका ही तो जवानी है
जैक एण्ड जिल की एक कहानी है - 2
जब मोहब्बत बढ़ी तो बात पड़ी जीने मरने का उनमे वादा हुआ
अब तो दोनो को एक होना है ये कसम खायी ये इरादा हुआ
चाहत होती ही कुछ दिवानी है
जैक एण्ड जिल की एक कहानी है - 2
उनको समझाया एक बूढ़े ने एक पहाड़ी पे तुम जो जाओगे - 2
पी के उसके कुँऐ का पानी तुम आरजू जो करोगे पाओगे
उस कुँऐ कुछ ऐसा ही पानी है
जैक एण्ड जिल की एक कहानी है - 2
(जैक एण्ड जिल पहाड़ी पर तो गये
अपनी मंजिल मगर वो पा ना सके) - 2
इस मोहब्बत का क्या हुआ अंजाम - 2
रोये भी कोई बता ना सके - 2
याद ही उनकी एक निशानी है - 2
जैक एण्ड जिल की एक कहानी है - 2
बात कहने को तो पुरानी है - 2
जैक एण्ड बात कहने को तो पुरानी है - 2
बात कहने को तो पुरानी है
जैक एण्ड जिल की एक कहानी है - 2
ला ला लाई लाई लाई लाई लाई लाई लाई लाई लाई |