बंकू भैया, बंकू भेया कभी ना हारे, बंकू भैया
कर देते हैं वारे न्यारे, बंकू भैया
अरे चक्कर पे चक्कर चलाते हैं, हमरे बंकू भैया
अटका दे, झटका दे, हाथी भी आये तो
उलटा ही लटका दे, बंकू भैया
अ रे रे रे रे रे रे
बंकू भैया, बंकू भेया कभी ना हारे, बंकू भैया
कर देते हैं वारे न्यारे, बंकू भैया
अरे चक्कर पे चक्कर चलाते हैं, हमरे बंकू, रे बंकू, रे बंकू भैया
दिन में दिखा देते हैं वो तारे, रात में सूरज के नजारे
उल्टी गंगा उल्टे धारे, कहो तो करदे
भूत उनसे भागे घबराकर, जो नहीं माने देख ले आकर
गागर में वो पूरा सागर, कहो तो भर दे
उनको, है, कोई जो देखे तो, है, कोई जो जाने तो, हे
दातों में उंगली दबा ले...ओई होई
उनके काम निराले है, चकराने वाले हैं, ऐसे गुनवाले है बंकू भैया
बंकू भैया, बंकू भेया कभी ना हारे, बंकू भैया
कर देते हैं वारे न्यारे, बंकू भैया
अरे चक्कर पे चक्कर चलाते हैं, हमरे बंकू भैया
होई, होई, होई...
ताड़ पे चढके आम तोड़ते, पत्थर से पानी को निचोड़ते
शेर की दुम पकड़े तो ना छोड़े, ऐसे है वो
अरे, लोहे को चुटकी में मसलदे, नदी के उपर पैदल चलदे,
उनको समुंदर मीठ जल दे, ऐसे है वो
देखो लम्बे ना मोटे है, कहने को तो छोटे है, लेकिन बड़े है इरादे
देखो कौन वो रुस्तम है, जिसमे इतना दम है, उनको हरादे, बंकू भैया
बंकू भैया, बंकू भेया कभी ना हारे, बंकू भैया
कर देते हैं वारे न्यारे, बंकू भैया
अरे चक्कर पे चक्कर चलाते हैं, हमरे बंकू भैया
अटका दे, झटका दे, हाथी भी आये तो
उलटा ही लटका दे, बंकू भैया, बंकू भैया |