(चंदा रे, मेरे भैया से कहना,
ओ मेरे भैय्या से कहना, बहना याद करे) -२
ओ चँदा रे...
क्या बतलाऊँ कैसा है वो
बिलकुल तेरे जैसा है वो
तू उसको पहचान ही लेगा
देखेगा तो जान ही लेगा
तू सारे सँसार में चमके
हर बस्ती हर गाँव में दमके
कहना अब घर वापस आ जा -२
तू है घर का गहना
बहना याद करे
ओ चंदा रे...
राखी के धागे सब लाएं
कहना अब न राह दिखाए
माँ के नाम की कसमें देना
भेंट मेरी के रसमें देना (??)
पूछना उस रूठे भाई से
भूल हुई क्या माँ-जाई से
बहन पराया धन है कहना
उसने सदा नहीं रहना
बहना याद करे
ओ चंदा रे... |