Hey I wanna tell you about this thing
This stick of cigarette, yeah
फिर तलब, तलब, है तलब, तलब
बेसबब, बेसबब फिर तलब, तलब
शाम होने लगी है, शाम होने लगी
लाल होने लगी है, लाल होने लगी
जब भी सिगरेट जलती है, मैं जलता हूँ
आग पे पाँव पड़ता है, कमबख्त धुंऐं में जलता हूँ
जब भी सिगरेट जलती हैं, मैं जलता हूँ
फिर किसी ने जलाई एक दियासलाई - 2
आसमाँ जल उठा है, शाम ने राख उड़ाई
उफालें जैसा सुलगता हूँ, कमबख्त धुंऐं में जलता हूँ
लम्बे धागे धुंऐं के - 2 सांस सिलने लगे हैं
प्यास उधड़ी हुई है, होंठ छिलने लगे हैं
शाम होने लगी है, शाम होने लगी
लाल होने लगी है लाल होने लगी
कड़वा तो धुंआँ वो निगलता हूँ, कमबख्त धुंऐं में जलता हूँ
जब भी सिगरेट जलती है, मैं जलता हूँ
आग पे पाँव पड़ता है, कमबख्त धुंऐं में जलता हूँ
जब भी सिगरेट जलती हैं, मैं जलता हूँ |