(तू मुझसे रूठा रहे, मुझे सनम शिकायत नहीं है
ना मुझसे इकरार कर, ये मान लूँ मोहब्बत नहीं
तुझ बिन जी सकूँ लेकिन, ये मुझमे हिम्मत नहीं) - 2
(मेरे फलक का तू ही सितारा, आवारा मौजो का तू ही किनारा
अब मुस्कुरा दे, करदे सहारा, मान केहना मेरा) - 2
मैं एक पुकार था, जान-ए-जाना मुझको आवाज बनाया तूने
मैं खुद से हो गया था जुदा सा, मुझको मुझसे मिलाया तूने
एहसान है तेरा, रास्ता है तू मेरा, तू मेरा आशियाँ
(मेरे फलक का तू ही सितारा, आवारा मौजो का तू ही किनारा
अब मुस्कुरा दे, करदे सहारा, मान केहना मेरा) - 2
तू मेरे ख्वाबों में, खयालों में तू ही तू, तू मेरे तरानों में
तुझको जो पाऊँ में, पा जाऊँ बहारे, तन्हा वीरानों में
कोई भी हो राह गुज़र, तू मिले जहाँ जिधर, है मंजिल बस वहाँ
(मेरे फलक का तू ही सितारा, आवारा मौजो का तू ही किनारा
अब मुस्कुरा दे, करदे सहारा, मान केहना मेरा) - 2 |