नन्हे नन्हे तारो जैसे नैना
तारो जैसे प्यारे प्यारे नैना
नैनो में छुपा के रखे
मीठे मीठे सपने
सपनो का शोर मीचे
तू जो पलकों के नीचे
सपने चुराए तेरे चैना
नन्हे नन्हे तारो जैसे नैना
अनोखी सी कहानिया सुना रही है चाँदनी
चन्दा बहलाए तुझे कैसे
जुगनू की टोलियों से रात झील मिला रही
सोचती सुलाए तुझे कैसे
पहेलियाँ बनी है अब मेरी करवटे
जवाब रख लिए है तूने ही छुपा के हैना
नन्हे नन्हे तारो जैसे नैना
तारो जैसे प्यारे प्यारे नैना
नैनो में छुपा के रखे
मीठे मीठे सपने
सपनो का शोर मीचे
तू जो पलकों के नीचे
सपने चुराए तेरे चैना
नन्हे नन्हे तारो जैसे नैना
तू जो मान ले ज़रा ये आँख जो लगे ज़रा
सपना मिले कोई सलोना..
उदासियों से खेलना तू छोड़ दे जो मेरी जान
निंदिया बने तेरा खिलौना..
हवाए सर सारा के ये कह रही
तू जागता रहा तो जागती रहेगी रैना
नन्हे नन्हे तारो जैसे नैना
तारो जैसे प्यारे प्यारे नैना
नैनो में छुपा के रखे
हो...मीठे मीठे सपने
सपनो का शोर मीचे
तू जो पलकों के नीचे
सपने चुराए तेरे चैना
नन्हे नन्हे तारो जैसे नैना |